अ’पराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर जमीन कारोबारी पर फा’यरिंग कर किया गंभीर, भर्ती

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK – बिहार के सिवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर दी. जिससे वह जमीन कारोबारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गया है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कंधवारा रोड में डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल के समीप तौकीर मियां नामक जमीन कारोबारी अपने बच्चे को स्कूल से लाने जा रहा था. तभी कंधवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने कारोबारी पर फायरिंग कर दी.

बताया जा रहा कि हथियार से लैस अपराधियों ने तौकीर मियां को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान खुद को बचाते हुए तौकीर मियां बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन इस बीच अपराधियों ने उसके पैर पर तीन गोली मार दी. जिसके वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े. जिसके बाद अपराधी भागने में सफल रहे. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से तौकीर मियां को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है.”गोलीबारी की सूचना मिली है. घायल का फर्द बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है.

पिछले साल भी मारी गयी थी गोली

फिलहाल कारोबारी की किसी के साथ दुश्मनी की कोई बात सामने नहीं आ रही है. पुलिस घायल का फर्ज बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. तौकीर मियां ने बताया कि 1 वर्ष पहले भी जमीन मामले को लेकर शहर के शेख मोहल्ला में स्थित दरोगाई मस्जिद के पास शाम को 5:00 बजे उसे गोली मारी गई थी, इसके बाद काफी इलाज के बाद मेरी जान बची थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *