अपहरण कर आठ वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या ; तीसरे दिन गड्ढे से शव बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत कबीर पार मठिया गांव स्थित गड्ढे से एक मासूम बच्चे का शव बरामद किए जाने के साथी ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ की. बताया जा रहा है कि वह बच्चा एक जनवरी से गायब था. इस मामले में मृत बच्चों के परिवार वालों का कहना है कि एक जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने उसे आवाज देकर बुलाया और बाइक पर बैठा कर फरार हो गए. जिसके बाद वे लोग रात तक उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला.

तब इस घटना की सूचना मांझी थाना पुलिस को दिए तो उन लोगों ने कहा कि बच्चा आ जाएगा लेकिन 2 जनवरी को भी वह बच्चा वापस नहीं लौटा तो उन लोगों के द्वारा मांझी थाने में इसकी शिकायत की गई. जिसके बाद आज उन्हें सूचना मिली कि गांव स्थित गड्ढे में बच्चे का शव पड़ा हुआ है. तब वे लोग वहां पहुंचे और पहचान के बाद रोना- पीटना लग गया. मृत बच्चा जिले के मांझी थाना अंतर्गत कबीर पार मठिया गांव निवासी अनोज कुमार भारती का आठ वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार भारती बताया गया है. इस मामले में मृत बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि 1 जनवरी को उज्जवल का अपहरण कर लिया गया और वे लोग खोजबीन में लगे थे.

इसी बीच आज गांव स्थित गड्ढे से उसका शव बरामद किया गया. वहीं सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जिसके बाद मांझी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम प्रशासनिक आदेश के बाद कराया गया. जिसके बाद बच्चे के शव को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *