अंतरजिला गिरोह के दो अपराधी अवैध हथियार व चोरी का सामान के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला पुलिस ने जांच अभियान के दौरान अंतरजिला गिरोह के दो अपराधियों को एक कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि तरैया थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 01 मोटरसाइकिल पर सवार 02 युवक हथियार के साथ मढ़ौरा से तरैया की ओर आ रहे हैं. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तरैया थानान्तर्गत ग्राम गवन्द्री स्थित SH- 73 से 02 युवकों को 01 अवैध देशी कट्टा, 03 कारतूस व चोरी के 04 आभूषण के खाली डब्बे के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया गया कि वे लोग महिलाओं के गहना साफ़ करने की बात बता कर उनका गहना छीन लेते या कभी-कभी उन्हें हथियार का भय दिखाकर गहना और पैसा लूट लेते हैं.

 

इस सम्बन्ध में तरैया थाना काण्ड संख्या- 280/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार बदमाशों में कटिहार जिला के नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी रोड निवासी स्व० बटोरन साह का पुत्र विजय कुमार साह एवं बेगुसराय जिला के टेंगडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाई घाट निवासी सुधि साह का पुत्र विशाल कुमार साह शामिल हैं. दोनों बदमाशों के खिलाफ सारण और वैशाली सहित अन्य थानो में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में तरैया थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० आशुतोष कुमार सिंह, पु०अ०नि० प्रवेश कुमार, तरैया थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *