एंटी रेबीज टीका आने के साथ ही लगवाने के लिए सदर अस्पताल में उमड़ी लोगों की भीड़

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा सदर अस्पताल में विगत कुछ महीने से एंटी रेबीज टीका उपलब्ध नहीं था और स्वास्थ्य विभाग को टीका उपलब्ध होते के साथ ही टीका लगवाने के लिए सदर अस्पताल में जिलेभर से काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. क्योंकि, फिलहाल जिले के किसी सीएचसी व पीएससी में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है. ऐसी स्थिति में कुत्ता काटने की सुई (एंटी-रेबीज वैक्सीन) लेने के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही ओपीडी विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग गई.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को ओपीडी के सामने खुले मैदान में लाइन में खड़ा कराया, जहां बारी-बारी से सभी को टीका लगाया गया. भीड़ इतनी अधिक थी कि कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा. वहीं अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि कई ब्लॉकों में एंटी-रेबीज टीका उपलब्ध नहीं है, जिस कारण सभी मरीज सदर अस्पताल का रुख कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सभी को टीका देने की कोशिश की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *