एएनएम स्कूल की छात्राओं ने जमकर किया हंगामा ; प्रिंसिपल एवं टीचर को हटाने की रखी मांग ; कहा उन्हें किया जा रहा है बेवजह परेशान

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल स्थित एएनम स्कूल की छात्राओं ने आज संध्या कार्यालय परिसर में जमकर हो-हंगामा किया. छात्राएं काफी उग्र थी. छात्रों की नाराजगी एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल काजल एवं शिक्षिका नव ज्योति के खिलाफ था. छात्राओं के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया गया कि बीती रात्रि उन्हें एग्जाम की सूचना दी गई और आज 11:00 बजे तक परीक्षा थी. लेकिन, उन लोगों के द्वारा आधे घंटे में पेपर छीन लिया गया. जिसके कारण वे ठीक से परीक्षा नहीं दे पाई. ऐसी स्थिति में वह लोग फेल हो जाएंगी. वहीं उन लोगों ने आरोप लगाया कि दो-तीन छात्र है जो प्रिंसिपल और टीचर की चहेती है.

उन लोगों को पूरे टाइम तक पेपर देकर लिखवाया गया. वहीं इसका विरोध करने पर उनकी चहेती छात्रा बबली कुमारी के द्वारा दो-तीन छात्रों के साथ मारपीट भी की गई है. परीक्षा के उपरांत मारपीट किए जाने की सूचना के बाद सभी छात्राएं आक्रोशित हो गई और एएनएम स्कूल कैंपस में ही जमकर हो-हंगामा करने लगी. वही सभी छात्राएं बबली नामक उस छात्रा को मारने पर उतारू हो गई. उनका आरोप था कि प्रिंसिपल काजल और शिक्षिका नवज्योति के सारे पर उसके द्वारा छात्राओं के साथ मारपीट की गई है.

छात्रों ने एक स्वर से आरोप लगाया कि प्रिंसिपल को अविलंब हटाया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो वे लोग और भी उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी, क्योंकि वह पढ़ाती लिखाती नहीं है और एग्जाम में भी टॉर्चर करती है. वही उसके इशारे पर वह उनके साथ मारपीट भी करती है. इस सूचना के बाद म स्कूल इंचार्ज सुजीत कुमार ने हंगामा को शांत कराया. वहीं उनके द्वारा इस घटना की सूचना सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा को भी दी गई. जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *