अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला में तेज रफ्तार के कहर ने एक वृद्ध की जिंदगी निगल ली. घटना जिले के मशरक थाना अंतर्गत महादेवा स्थित ब्रह्म स्थान के समीप की है. जहां अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने एक वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और 112 डायल पुलिस के द्वारा उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हुई है. मृत वृद्ध की पहचान जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कवलपुरा गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन सिंह के 75 वर्षीय पुत्र दूधनाथ सिंह के रूप में की गई. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पौत्र गोलू कुमार ने बताया कि उसके दादा बीती संध्या बंगरा बाजार स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर लौट रहे थे. उस बीच महादेवा ब्रह्म स्थान के समीप किसी चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये और 112 डायल पुलिस के द्वारा उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा रेफर किया गया था. उपचार के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *