अनियंत्रित वाहन के धक्के से महिला की मौत ; मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रसूलपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर-चैनपुर मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी धनपत यादव की 56 वर्षीय पत्नी बच्ची देवी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना बीती देर शाम की है. आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

पोस्टमार्टम के दौरान इस घटना के संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह पैदल कुछ कार्य से बाजार जा रही थी. उसी बीच झखीरिया माई स्थान के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो हुई है. बता दें कि बीते दिन भी रसूलपुर थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई थी. मृतक की पहचान सिवान जिला के एम एच नगर थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव निवासीय साजन यादव के रूप में की गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *