अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को रौंदा ; मौत के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के गौरा थाना अंतर्गत गौरा बावन टोला गांव स्थित गुलरी स्थान के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान जिले के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा बावन टोला निवासी कामेश्वर राय के 24 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. वहीं सूचना के बाद गौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीती देर रात्रि वह घर के समीप ही सड़क से होकर घर लौट रहा था. इस बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. समाचार प्रेषण तक इस मामले में मृतक के परिवार वालों के बयान पर प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वह इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला. उनका कहना है कि रात होते ही ट्रक चालक बालू लेकर तेज गति से भागते हैं. जिसके कारण आए दिन कहीं ना कहीं हादसा हो ही रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *