अनियंत्रित ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर में ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत ; तीन घायल

0 minutes, 6 seconds Read

 

CHHAPRA / SIWAN DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-19 पर ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में आर्केस्ट्रा संचालक की मौके पर हो गई. जबकि चालक सहित तीन लोग घायल हुए जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना आज अल सुबह करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सिवान जिला के दरौंदा थाना अंतर्गत भीखा बांध निवासी रामप्रवेश उपाध्यक्ष के 60 वर्षीय पुत्र अभय किशोर उपाध्याय के रूप में की गई है. वही उनके साथ स्कॉर्पियो चालक दीपक कुमार एवं राजा आलम व नीतीश कुमार घायल हुए हैं

जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि अभय किशोर उपाध्याय का शव स्कॉर्पियो के आगे चेंबर में फंस गया था, जिसे स्कॉर्पियो काट कर निकलना पड़ गया. बताया जाता है कि मृतक अपने गांव पर ही वीआईपी आर्केस्ट्रा चलाते थे और उसी सिलसिले में छपरा आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से नर्तकी को करना था रिसीव

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महावीरी पूजा को लेकर वीआईपी आर्केस्ट्रा संचालक अभय किशोर का कहीं साटा था. जिसको लेकर उनके द्वारा बंगाल से नर्तकियों को बुलाया गया था और नर्तकियां बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा जंक्शन पहुंचने वाली थी. जिसको लेकर उन्हें रिसीव करने वह अपने दो सहयोगी और चालक दीपक कुमार के साथ स्कॉर्पियो से छपरा रहे थे.

उसी बीच दाउदपुर थाना अंतर्गत नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप छपरा से जा रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. उसे दौरान चालक सहित तीन लोग घायल हुए जबकि इस दुर्घटना में उनकी मौत मौके पर हो गई. इस सूचना के मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *