अनियं’त्रित कार ने साइकिल सवार युवक को रौं’दा ; मौ’त के बाद परिवार में मा’तम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के परसा थाना अंतर्गत हरपुर परसा गांव स्थित एसएच- 73 पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के परसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी रामचंद्र राम के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रामचंद्र राम ने बताया कि बीती रात्रि वह दवा लेने के लिए परसा बाजार गया था.

दवा लेकर साइकिल से लौट रहा था तभी हरपुर गांव के समीप स्विफ्ट डिजायर कार में उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया है. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और परसा थाना को सौंप दिया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दुर्घटना के बाद उसे समीप के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां उपचार के दौरान देर रात्रि उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *