अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –   गोपालगंज जिला में तेज रफ्तार के कहर ने एक युवक की जिंदगी निगल ली. अनियंत्रित बस ने एक युवक को कुचला दिया. जिससे उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. वहीं सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम अनिल कुमार एवं सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया और काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम हटा और यातायात बहाल हुई. जिसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *