अनियं’त्रित बाइक के ध’क्के से एक व्यक्ति की मौ’त के बाद परिवार में मात’म

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत एस एच पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के दौरान सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में हो गई. मृतक जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फूलवलिया गांव निवासी स्व चूनर साह के 35 वर्षीय पुत्र रामानंद साह के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रहे थे. उसी बीच एस एच पर अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया,

जिसके बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला. वहीं अचेत अवस्था में उन्हें उठाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर स्थल पहुंचने के दरम्यान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *