अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत ; चालक फरार

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत शिवरहिया फोरलेन के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत पटना रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव निवासी स्व रामदेव सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अजय सिंह बताये गये हैं. अजय सिंह खेतों में कीटनाशक छिड़काव का काम करते थे. बताया जा रहा है कि आज वह फागिंग मशीन को बाइक पर लेकर गड़खा किसी के खेत में छिड़काव के लिए जा रहे थे, उसी बीच गड़खा थाना अंतर्गत शिवरहिया फोरलेन के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,

Add

जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गई और आनन-फानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया. लेकिन, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वाले रोते-पीटते शव लेकर छपरा पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी.

वहीं इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह खेतों में कीटनाशक छिड़काव का काम करते थे और आज छिड़काव मशीन बाइक पर लेकर गड़खा की तरफ जा रहे थे, तभी शिवरहिया फोरलेन के समीप तेज गति से जा रही ट्रक ने कुचल दिया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया है. वहीं घायल अवस्था में वे लोग सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद उन्हें पटना ले जा रहे थे तब तक रास्ते में ही मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *