अल्टो एवं टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के समीप अल्टो कार व टेंपो की टक्कर में चालक समेत दो अन्य राहगीर भी घायल हो गए. जिन तीन गंभीर को छपरा सदर अस्पताल लाया गया जबकि अन्य का उपचार एकमा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. सदर स्थल पहुंचने वाले घायलों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला के स्व अशर्फी साह का 40 वर्षीय पुत्र त्रिवेणी साह, स्व राजेन्द्र साह का पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता तथा मुफसिल थाना क्षेत्र के मेथवालिया गांव निवासी नंदकिशोर राय का 50 वर्षीय पुत्र विनय राय शामिल है.

सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. इस संदर्भ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो एकमा आ रही थी. जहां उस पर सब्जी और सब्जी विक्रेता थे. उसी बीच दाउदपुर थाना अंतर्गत एसबीआई बैंक के समीप अल्टो कार व टेंपो की टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि तेज रफ़्तार ऑटो कार द्वारा धक्का मार दिया गया. जिसके बाद रास्ते से जा रहे दो राजगीर भी इस दुर्घटना में घायल हो गए.

वहीं घटना होने के बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनो घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया, जहां ड्यूटी पटना चिकित्सक ने चालक की स्थिति को नाजुक बताई वही कुछ अन्य लोगों का इलाज एकमा में चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *