अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में अंग्रेजी श’राब के साथ कार व बाइक जब्त कर धं’धेबाजों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0 minutes, 2 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के विशंभरपुर थाना अंतर्गत काला मटिहनिया बांध से पुलिस ने एक कार में 8PM मात्रा 518.4 लीटर एवं ऑफिसर चॉइस मात्रा 198.72 लीटर (कुल मात्रा 717.12 ली0 विदेशी शराब) एवं बंटी बबली 252 लीटर देशी शराब बरामद कर दो बाइक सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कुल 315.6 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद किया गया है. वहीं भोरे थाना अंतर्गत बगहवा से एक कार में 45 लीटर बंटी बबली एवं एक मोटरसाईकिल पर 17.6 लीटर बंटी बबली (कुल मात्रा 62.600) बरामद किया गया.

जबकि जिले के हथुआ थाना अंतर्गत जुरौनी पुल से एक कार में 1076 पीस ऑफिसर चाईस 960 पीस 8 PM एवं 12 पीस रॉयल स्टैग (कुल-375.48 ली0 विदेश शराब) के साथ चंदन पे0 विनोद प्रसाद सा0 सिरसिया डुमरी थाना कसेया जिला कुशीनगर तथा कुचायकोट थाना अंतर्गत एक कार में 180 लीटर बंटी बबली के साथ कुचायकोट निवासी गोधन साह व सलाउदीन को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद शराब के साथ गिरफ्तार सभी धन्धेबाजों को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *