अलग-अलग सड़क हा’दसे में दो की गई जा’न ; सड़क जाम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो व्यक्ति की जान चली गई. पहली घटना सारण जिले के सोनपुर थाना थाना क्षेत्र का है, जहां किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृतक सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राहर दियारा निवासी कामेश्वर राय का 45 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सोनपुर में किसी कार्यवश आया था,

जहां किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों के द्वारा सनपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. उसके मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

वहीं दूसरी घटना जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र का है जहां सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत पर परिवार वाले आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया. वहीं दरियापुर थाना अध्यक्ष ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर परिवार वालों एवं ग्रामीणों को समझा-बुझकर सभी सरकारी सहायता शीध्र दिलवाले के आश्वासन पर जाम हटवाया. वहीं शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद

उसे परिवार वालों को सौंप दिया. मृत युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के टोला ब्रह्म निवासी विश्वनाथ साह का 29 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार साह बताया गया है. जो कि बीते 20 नवंबर को एसएस-73 पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *