अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की हुई मौत ; भेजा गया पोस्टमार्टम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. बनियापुर थाना क्षेत्र में दो मौतें हुई है. जिसमें स्थानीय थाना क्षेत्र के दाढ़ी-बाड़ी गांव के समीप अनियंत्रित ट्राली ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया जिस काम वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बनारसी पंडित की 75 वर्षीय पत्नी धन्ना देवी बताई गई है. उसकी मौत के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जबकि, दूसरी घटना भी बनियापुर थाना क्षेत्र में घटी है, जहां थाना क्षेत्र के तख्त मिट्टी शहाबुद्दीन गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हुई है.

मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त मिट्टी शहाबुद्दीन गांव निवासी हीरा महतो के पुत्र संजय महतो के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय ताड़ के पेड़ पर ताड़ी छेने के लिए चढ़ा हुआ था, जहां अनियंत्रित होने के कारण वह पेड़ से सीधे जमीन पर आ गिरा. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add
जबकि, तीसरी घटना में जिले के कोपा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हुई है. मृत युवक जिले के कोपा थाना क्षेत्र के मानसर गांव निवासी प्रेमचंद प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सुबह में खेत की तरफ गया था, जहां विद्युत तार के संपर्क में आ गया. जिसके कारण उसके पैर व हाथ में करंट लगने से जल गया और करंट लगने से उसकी मौत हुई है. यह देखकर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *