अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति की गई जान ; घर में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो व्यक्ति की जान चली गई. जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत करैलिया गांव में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के करैलिया गांव निवासी श्रीराम यादव के 42 वर्षीय पुत्र रामाज्ञा यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रामाज्ञा यादव दिल्ली में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में का काम करता था और वह 3 दिन पहले गांव आया था. जहां बीती देर रात्रि वह किसी कार्यवश घर से बाहर निकाला, तभी टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से अचेत हो गया.

कुछ देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन के क्रम में पाया गया कि वह घर के बाहर ही मृत पड़ा हुआ है और वहां बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी चंपा देवी, दो लड़की एवं एक लड़का को छोड़ गया है. जिनके सामने अब भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है. वहीं मांझी विधायक सत्येंद्र यादव ने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए दिया है.

जबकि दूसरी घटना में सारण जिले के पहलेजा थाना अंतर्गत कसमर गांव स्थित गंगा नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हुई है. मृतक जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के कसमर गांव निवासी स्वर्गीय वैद्यनाथ सिंह का 55 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह शौच करने के लिए नदी की तरफ गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण गंगा नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई. वहीं काफी मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बरामद किया गया. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *