सड़क दुर्घटना में युवक की गई जान ; अलग-अलग हादसे में दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला समेत दो की मौत हुई है. जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पहचान के बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. सूचना मिलते ही घर वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक की पहचान जिले के अमनौर थाना अंतर्गत अपहर गांव निवासी विजय कुमार के 21 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में की गई. वही दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही घर वालों में कोहराम मच गया.

वहीं, दूसरी घटना में जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव स्थित मुख्य सड़क पर अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी दूधनाथ प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में की गई है. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *