अभियोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये सभी संबंधित अभियोजन पदाधिकारियों को डीएम ने दिया आवश्यक निर्देश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अभियोजन की समीक्षा बैठक के दौरान
अभियोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये सभी संबंधित अभियोजन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया एवं इस संबंध में फीडबैक भी लिया. गवाहों की न्यायालय में निर्धारित तिथि को उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर इसकी समेकित सूची तैयार करने को कहा गया. इंजुरी रिपोर्ट में विलंब होने के कारण भी प्रक्रिया में विलंब हो रहा है. इसके लिये ऑनलाइन इंजुरी रिपोर्ट प्रणाली को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है.

Add

इसके लिए जिला में पदस्थापित सभी चिकित्सा पदाधिकारियों का इंजुरी एप्प के लिये निबंधन एवं आवश्यक प्रशिक्षण देने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया. ऑनलाइन इंजुरी रिपोर्ट व्यवस्था के क्रियाशील होने से अभियोजन में तेजी आ सकेगी. सभी लोक अभियोजकों को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अभियोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया. बैठक में विधि शाखा प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, स्थापना उपसमाहर्त्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सभी अभियोजन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *