अब इंस्टाग्राम से प्यार के बाद हो गया गैंगरेप ; एक आरोपी गिरफ्तार,‌ तीन फरार, हो रहा मेडिकल जांच

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  इंस्टाग्राम पर प्यार का आजकल ट्रेंड हो चला है. लेकिन, इस प्यार में धोखे बहुत है. बीते दिन जहां सारण में इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद धोखा मिलने पर प्रेमिका ने विषपान कर लिया था, वहीं आज इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद एक गैंगरेप की घटना सामने आई है. घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत पीएन सिंह कॉलेज के पीछे का है. पीड़ित लड़की जहां छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली है वहीं चारो आरोपी भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर एवं श्याम चक मोहल्ला के रहने वाले हैं. हालांकि सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद युवती एवं आरोपी दोनों को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उनका मेडिकल जांच किया जा रहा है.

Add

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती फिर प्यार बढ़ा तो लगे छुपकर मिलने

बताते चलें कि उक्त युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर चर्चित है और इंस्टाग्राम पर ही उसका ब्रह्मपुर के एक लड़के से दोस्ती हुई और दोस्ती के बाद धीरे-धीरे प्यार बढा तो मिलना जुलना भी शुरू हो गया. लेकिन फिर जो हुआ वह काफी शर्मनाक है. उस लड़की के साथ चार लड़कों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई और इस मामले में पीड़िता के द्वारा भगवान बाजार थाना में गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पीड़िता ने कहा बनियापुर कॉलेज से प्रैक्टिकल देकर आ रही थी तो ब्रह्मपुर से उठाकर ले गए

सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह बनियापुर कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी ब्रह्मपुर पुल के समीप उसके इंस्टाग्राम का एक दोस्त मिल गया और वह अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे साथ लेकर पीएन सिंह कॉलेज के पीछे चला गया, जहां उनके द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. वही गिरफ्तार आरोपी की माने तो वह बीते दिन ब्रह्मपुर में किसी दूसरे लड़के के घर आई हुई थी, जब वह उसे दूसरे लड़के के साथ देखा तो पूछताछ करने लगा. जिसके बाद वह लोग उसको भी साथ लेकर पीएन सिंह कॉलेज के पीछे चले गए थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *