आपसी विवाद में हुई चा’कू बा’जी में एक युवक जख्मी ; सात के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूम गंज मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया. उस मामले में पीड़ित के बयान पर मोहल्ले के सात युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना बीते दिन की बताई गई है. जख्मी युवक जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूमगंज मोहल्ला निवासी रविंद्र नारायण राय का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता कि बीते दिन बात-बात में कुछ लोगों ने अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया.

 

चाकू उसके बाजू में लगी. जिसके बाद जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. वहीं उपचार के दौरान चाकू लगने से जख्मी अभिषेक कुमार ने सदर अस्पताल मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष मोहल्ले के ही सचिन कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लगी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *