आपसी विवाद में चाकूबाजी ; जख्मी ने कट्टे से फायर का लगाया आरोप ; अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, उसके द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप भी लगाया गया है. जख्मी युवक जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी रामसेवक महतो का 20 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार महतो बताया गया है. उसके शरीर के दो-तीन हिस्सों में धारदार हथियार के जख्म के निशान बने हैं. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी के द्वारा बताया गया कि वह पटेढा पुल से होकर घर जा रहा था, उसी बीच पुल के समीप तीन युवक उसे रोककर गाली-गलौच करने लगे. जिसका विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट की गई और एक युवक के द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया.

वहीं उन लोगों के द्वारा एक अन्य युवक को बुलाया गया, जिसके द्वारा उसके ऊपर कट्टे से फायर किया गया. फिलहाल जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में कराए जाने के क्रम में एक्स-रे भी कराया गया. वहीं सूचना के बाद मढौरा थाना अध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. इस विषय पर पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई है. आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है. जिसमें हाथ के कड़ा से जख्म बनने की बात सामने आई है. फिलहाल वह जांच पड़ताल कर रहे हैं. शीघ्र ही बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *