अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी आयुष्मान योजना की हर सुविधा ; घर बैठे बनाएं कार्ड और देखें इलाज का पूरा रिकॉर्ड

0 minutes, 4 seconds Read

PATNA / CHHAPRA DESK – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन.आरोग्य योजना (PM-JAY) के लाभार्थियों के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. केंद्र सरकार ने योजना से जुड़ी लगभग सभी प्रमुख सेवाओं को सीधे व्हाट्सऐप पर उपलब्ध करा दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने ‘आयुष्मान सारथी’ नाम से आधिकारिक व्हाट्सऐप चैटबॉट शुरू किया है, जिसके माध्यम से लाभार्थी 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन अपने मोबाइल से ही योजना की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.सा रण जिले सहित पूरे देश के करोड़ों आयुष्मान लाभार्थियों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी साबित होगी. अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने, पात्रता जांचने, अस्पताल की जानकारी लेने या शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. केवल व्हाट्सऐप के माध्यम से यह सभी सेवाएं कुछ ही मिनटों में उपलब्ध होंगी.

Add

घर बैठे मिलेंगी कई महत्वपूर्ण सेवाएं

‘आयुष्मान सारथी’ को PM-JAY सिस्टम के साथ सुरक्षित API आधारित तकनीक से जोड़ा गया है. इससे लाभार्थियों को रियल-टाइम जानकारी और सेवाएं मिलेंगी. इस चैटबॉट के जरिए लाभार्थी निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

चैटबॉट में मिलेगी ये जानकारी

• आयुष्मान भारत योजना के तहत अपनी पात्रता की जांच
• नया आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन
• आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना
• e-KYC दोबारा कराना
• आधार कार्ड लिंक करना
• आयुष्मान कार्ड लॉक या अनलॉक करना
• 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान वयो वंदना कार्ड की जानकारी
• योजना के तहत उपलब्ध वॉलेट बैलेंस देखना
• इलाज का पूरा रिकॉर्ड एवं हिस्ट्री देखना
• नजदीकी सूचीबद्ध (पैनल) अस्पताल की जानकारी प्राप्त करना
• शिकायत दर्ज करना, उसकी स्थिति जानना या शिकायत वापस लेना
• कॉल बैक का अनुरोध करना
• अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया (फीडबैक) देना

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *