लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों का किया एनकाउंटर ; दोनों भर्ती

0 minutes, 4 seconds Read

 

GAYAJI DESK – बिहार के गया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में दो अपराधियों का एनकाउंटर किया है. बता दें कि जिले में ज्वेलरी कारोबारी से 45 लाख के आभूषण और कैश की लूट हुई थी. इस मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों के पैर में गोली मारी है. लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी को दोनों पैरों में कुल तीन गोलियां लगी हैं. दूसरे अपराधी को भी एक गोली लगी है. दोनों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जख्मी अपराधियों में भीषण लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी भी शामिल है. गया एसएसपी सुशील कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. एसएसपी के अनुसार बीती देर रात 12 बजे सूचना मिली कि गुरुआ डकैती कांड से जुड़े अपराधी फिर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं.

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया. जिले के आमस थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई.पुलिस के अनुसार अपराधियों ने गुरुआ बाजार में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी शेरघाटी और श्रवण मल्लाह आमस थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में घटनास्थल से जेवरात भी बरामद हुए हैं. हालांकि कितने आभूषण बरामद हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ में लगी हुई है, जिसके बाद उस गिरोह के सभी शेष अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *