बारिश में जंक्शन की बदहाल व्यवस्था उजागर ; प्लेटफार्म पर शेड से गिरता रहा वर्षा का पानी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- आज गुरुवार को हुई बारिश के बाद छपरा जंक्शन की व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गईं. क्लास वन जंक्शन में शुमार इस स्टेशन पर हल्की बारिश ने ही तैयारियों की पोल खोल दी. प्लेटफार्म पर लगे शेड से जगह-जगह पानी टपकता रहा, जिससे यात्री इधर-उधर भागकर सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए. कई यात्रियों को अपने सामान के साथ भीगते हुए प्लेटफार्म बदलना पड़ा.स्थिति उस समय और चिंताजनक हो गई जब शेड से गिरता पानी सीधे यात्रियों के लिए लगाए गए पंखों पर गिरने लगा. यह न सिर्फ असुविधा का कारण बना, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा था.Add

हैरानी की बात यह रही कि इस पूरी स्थिति को देखने या सुधारने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मी मौके पर नजर नहीं आया.बारिश के बाद वेटिंग हॉल से लेकर प्लेटफार्म तक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीगने से बचने के लिए लोग सीमित जगहों पर जमा हो गए, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई. यात्रियों ने बताया कि बारिश में यही हाल हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.वही कुछ यात्रियों ने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च कर स्टेशन को विकसित किया जाता है , लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में सुविधाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं. शेड की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

अगर समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यात्रियों को और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वही अधिकारी भी लगातार जंक्शन का निरीक्षण करते हैं लेकिन व्यवस्थाओं में कोई भी अंतर नहीं दिखाई दे रहा है. अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना के बाद सभी व्यवस्थाओं को अपडेट किया जाता है लेकिन पुनः वह व्यवस्था गिरकर धरातल पर नजर आती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *