अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा ; मौके पर मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव के समीप तेज गति से जा रहे स्कार्पियो ने एक साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोग स्कॉर्पियो के पीछे दौड़े लेकिन वह तेजी से भाग निकलने में सफल रहा. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृत अधेड़ की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी स्वर्गीय हबीब के 47 वर्षीय पुत्र अजहर अली के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार एवं में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मकेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

तब तक रात हो चुकी थी जिसके कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बाजार से घर अपने साइकिल से लौट रहे थे, तभी घर के समीप ही तेज गति से जा रहे स्कार्पियो ने उनको रौंद दिया. जिसके कारण इस दुर्घटना उनकी मौत मौके पर हो गई. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *