एक करोड़ का विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफतार ; कंटेनर में छुपा कर ले जाए जा रहा था 1013 कार्टन शराब

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलिया मोड़ पर मद्य निषेध विभाग, पटना की टीम एवं मांझी थाना पुलिस की ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई में एक कंटेनर को जब्त कर एक करोड़ मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है. उस दौरान एक तस्कर को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के सोबला गांव निवासी पता राम के पुत्र पुनमा राम के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से एक कंटेनर में अंग्रेजी शराब लोडकर जयप्रभा सेतु से होकर बिहार लाया जा रहा है. जिसके बाद मद्य निषेध विभाग की टीम व मांझी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच शुरू कर दिया. इसी बीच उत्तरप्रदेश की ओर से एक कंटेनर के बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी. उसके बाद कंटेनर का पीछा कर उसे बलिया मोड़ पर रोक दिया गया.

Add

जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो धान की भूसी के बीच 1,013 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 9425 लीटर बताई जाती है. उसके बाद पुलिस ने कंटेनर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब पंजाब से लोड कर बिहार में डिलीवरी के लिए लाई जा रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा शराब तस्करी की नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश करने में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *