गोलगप्पा खाने के चक्कर में महिला के गले से उचक्कों में झपट लिया सोने का चेन ; दहियांवा की तरफ भागे अपाचे सवार दोनो बदमाश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसी घटनाएं शहर के डाक बंगला रोड से लगातार सामने आ रही है. क्योंकि यह पथ देर रात तक फास्ट फूड के ठेलों से गुलजार रह रहा है और शहर वासी जाकर वहां फास्ट-फूड का आनंद लेते हैं. लेकिन वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. आज डाक बंगला रोड में अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गये. घटना छपरा शहर के डाक बंगला रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक की है. पीड़ित महिला स्वर्गीय मंटू पांडे की पत्नी किरण पांडे बताई गई है, जो कि भगवान बाजार थाना के समीप किराए के मकान में परिवार वालों के साथ रहती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर के हथुआ मार्केट गई थी. वहां से डाक बंगला रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची जहां उसके द्वारा गोलगप्पा खाया गया.

Add

गोलगप्पा खाने के बाद वह जैसे ही टेंपो में बैठने जा रही थी उसी बीच अपाचे बाइक सवार दो बदमाश थाना रोड की तरफ से आए और उस महिला के गले से सोने का चेन झपटकर राम जयपाल कॉलेज के बगल से दहियांवा मोहल्ले में भाग निकले. इस घटना के बाद पीड़ित महिला के द्वारा 112 डायल एवं नगर थाना को फोन किया गया. उस दौरान दोनों ही फोन नहीं लगने के बाद उस महिला के द्वारा गोपनीय शाखा को फोन किया गया. जिसके बाद नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पैदल ही पेट्रोल पंप पहुंचे और पूछताछ के क्रम में पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना प्रारंभ किया. समाचार प्रेषण तक इस मामले में जहां प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी वहीं पुलिस सीसीटीवी से अपाचे बाइक दोनों बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है. इस संबंध में पीड़ित महिला के द्वारा बताया गया कि उसके गले में 11 ग्राम सोने का चैन था, जो कि अपाचे बाइक सवार बदमाशों के द्वारा झपट लिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *