मेहंदी उतरने से पहले उठ गई अर्थी ; लगातार दो दिनों में दो दहेज हत्या ; आखिर क्यों होती है ऐसी शादियां

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला में दो दिनों में दो नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. दोनों ही दहेज हत्या का मामला एक से दो महीने शादी के बाद का है. ऐसी स्थिति में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी शादियां क्यों होती है? जिसके बाद दो परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंचते हैं. आज का ताजा मामला जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत केदार परसा गांव से सामने आया है, जहां मृतका के मायके वालों के द्वारा थोड़ी देर के लिए सड़क भी जाम किया गया था. मृत महिला की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव निवासी अरुण महतो की 25 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है, जो कि सिवान जिला के दुरौंधा गांव की रहने वाली थी.

Add

बताया जा रहा है कि उसकी शादी बीते 30 अप्रैल को हुई थी और एक महीने में ही ऐसी वारदात से परिवार सहित गांव वालों को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद 112 डायल पुलिस और रसुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को पलंग से बरामद किया गया. वही शव के बगल में दुपट्टा भी पड़ा हुआ था. रानी की मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है. इस सूचना के बाद उसके मायके वाले पहुंचे और उनके आरोप के बाद ससुराल वाले फरार हो गए. जिसके बाद उन लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क भी जाम किया.

वहीं पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बता दें कि बीते दिन भी जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव में एक नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी के रंग फीके होने से पहले ही ससुराल वालों के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई. इस संबंध में मृतका के मायके वालों के द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी के लिए इसुआपुर थाने में आवेदन दिया गया. मृत नवविवाहिता स्थानीय थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी पुष्पा कुमारी बताई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *