अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की गई जान ; घर परिवार में मातम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मीनापुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के धक्के से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी स्वर्गीय मदन पंडित के 60 वर्षीय पुत्र भोला पंडित के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता कि वह मजदूरी का अपना जीविकोपार्जन करते थे. आज सुबह मजदूरी करने के लिए साइकिल से जा रहे थे.

Add

उसी बीच गांव के समीप तेज गति से जा रहे बाइक वाले ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

जबकि, दूसरी घटना जिले की कोपा थाना अंतर्गत बगही गांव के समीप हुई है, जहां बाइक दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के कोपा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी शिवचंद मांझी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है वह गांव में ठेला चला कर घर परिवार चलाते थे. आज बाइक से बाजार जा रहे थे. उसी बीच किसी दूसरे व्यक्ति को बचाने के क्रम में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *