अलग-अलग सड़क हादसे में चार व्यक्ति की मौत ; एक की नहीं हुई पहचान

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार व्यक्ति की मौत हुई है, जिसमें एक व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. दो दुर्घटनाएं मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाढी व मेहिया गांव के समीप फोरलेन पर हुई है. आज बसाढी गांव के समीप फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है.

Add

जबकि दूसरी घटना बीती रात्रि में घटी थी, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहिया गांव के समीप मेहिया-बसाढ़ी फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई थी. जिसके बाद जांच पड़ताल के क्रम में मृतक की पहचान भोजपुर जिला अंतर्गत रामसारा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर बीन के 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

जबकि, तीसरी घटना अमनौर थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां अमनौर थाना अंतर्गत वहीं पुल से पूरब ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत उसमें दबकर हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सानी खराटी गांव निवासी राम प्रसाद महतो के 35 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न महतो के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं अमनौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

वही, चौथी घटना अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है. मृत कर्मी की पहचान सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत गुनराजपुर गांव निवासी श्रीलाल राय के 65 वर्षीय पुत्र कवलदेव राय के रूप में की गई है. जो कि गोपालगंज जिला के राजा पट्टी कोठी स्थित एथेनॉल फैक्ट्री में काम करते थे. बीती रात्रि काम से वापस घर अपनी बाइक से ही लौट रहे थे, तभी मशरक थाना क्षेत्र में किसी ट्रैक्टर वाले ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया जिसके कारण उनकी मौत स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. वहीं चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *