हाईवा-बाइक की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत

0 minutes, 1 second Read

SARAN DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवान-मशरक एन एच 227 ए राम जानकी पथ, यदु मोड़ पर हाईवा की टक्कर से घायल बाइक सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई. इस सूचना के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. मृतक की पहचान हंसापीर गांव निवासी स्व लक्ष्मी तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र रवि रंजन तिवारी के रूप में हुई है. उनके मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया. उक्त व्यक्ति को एक पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना के विषय में बताया गया कि वे बाइक से स्थानीय थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर गये थें कि अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने टक्कर मार दी.

Add

उस दुर्घटना में उनका एक पैर पुरी तरह से कुचल गया. जिसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया था. थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पैर की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया था, जहां पटना के निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं शाम में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाकर दाह संस्कार किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *