16 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार ; कथित दलाल की भी हुई गिरफ्तारी

0 minutes, 1 second Read

 

PATNA DESK –  विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते महिषी अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते अंचल कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. टीम ने कर्मचारी के कथित दलाल फुलचंद साह को भी दबोच लिया. जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को जमीन की रसीद काटने के नाम पर 16 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है. यह कार्रवाई शिकायतकर्ता मो हयात की लिखित शिकायत के आधार पर की गयी. हिरासत में लिए गये राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार के तहत महिषी अंचल में कार्यरत थे. इससे पूर्व वे कहरा अंचल में पदस्थापित थे.शिकायतकर्ता जलई पुनर्वास निवासी मो हयात ने बताया कि भेलाही मौजा की जमीन पर डीसीएलआर द्वारा दिए गये आदेश का अनुपालन नहीं करने व बदले में 20 हजार रिश्वत की मांग की गयी थी. जिसमें 16 हजार रुपये में मामले का समझौता हुआ था. जिसका शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग में दर्ज करायी थी.

साथ में कर्मचारी का बिचौलिया मुंशी महिषी निवासी तीलो साह का पुत्र फूल चंद साह भी शामिल था. जिसको लेकर विशेष निगरानी इकाई पटना द्वारा इस मामले में कांड दर्ज कर जांच की गयी थी. जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की एवं दोनों को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.छापेमारी के दौरान रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गयी.विशेष निगरानी इकाई पटना से आये वरीय पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते बताया कि राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह एक प्राइवेट व्यक्ति फूलचंद्र साह को रख रिश्वत लेने का कार्य करते रहे हैं. बुधवार को तय समय के अनुसार मो हयात 16 हजार रुपये लेकर राजस्व कर्मचारी को देने गये. प्राइवेट व्यक्ति द्वारा पहले यह राशि ली गयी, गिना गया एवं फिर राशि राजस्व कर्मचारी को उन्होंने सौंप दिया. इस दौरान दोनों व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *