पुलिस व STF की विषेष छापामारी में अवैध हथियार बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान जिला के मैरवा थाना पुलिस एवं STF की विषेष छापामारी में अवैध हथियार बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंगलिश निवासी आलम खान के दोनों पुत्रों इसरार खान व मोजाहिदीन खान के घर पर भारी मात्रा में अवैध हथियार रखा है जिसे खरीद ब्रिकी करने वाला है.

उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए मैरवा थाना पुलिस टीम एवं एसटीएफ टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के घर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जांच एवं तलाशी के क्रम में उसके घर से 01 देसी पिस्टल, 01 एयर गन, 02 पिस्टल का मैंगजीन, 27 कारतूस, 06 खोखा, 03 मोबाईल, 01 कार, 04 मोटरसाईकिल बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में उनकी पहचान इंग्लिशपुर निवासी इसरार खान व मोजाहिदीन खान, एवं नुरैन खान के पुत्र अहमद रजा खान के रूप में हुई है.

इस संबंध में मैरवा थाना अन्तर्गत धारा-317 (5)/111 (2)/3(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में मैरवा थाना अध्यक्ष पुअनि राहुल कमार, अपर थाना अध्यक्ष पुअनि संतोंष कुमार जायसवाल एवं एसटीएफ के जवान शामिल थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *