पानी प्लांट के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद ; धंधेबाज फरार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास किशुनपुरा गांव में पानी प्लांट में तहखाना बनाकर छुपा कर रखा गया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और स्प्रिट पुलिस द्वारा बरामद किया गया. इस मामले में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गयी और पानी प्लांट पर छापेमारी की तों छापेमारी के दौरान अंदर तहखाना बना कर छुपाया गया 457 लीटर अंग्रेजी शराब और 180 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया. इस मामले में जांच पड़ताल कर प्राथमिकी कांड संख्या 343/26 दर्ज की गई है.

जिसमें चैनपुर गांव निवासी बब्लू सिंह और पानापुर गांव श्रीकांत सिंह व भोलू सिंह को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि पानी प्लांट की आड़ में शराब की बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही है. जिस पर कारवाई की गयी है. जांच पड़ताल के क्रम में कुछ और लोगों को भी चिन्हित किया गया है. संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *