पोखर पर गये व्यक्ति की फिसलकर पानी में गिरने से डूबकर हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत बिशनपुरा गांव में चल रहे अष्टयाम के दौरान पोखर में हाथ-मुंह धोने गए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत फिसल कर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण राय के 47 वर्षीय पुत्र कृष्णा राय के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव में अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया था. उस दौरान कृष्णा राय समीप के पोखर में हाथ-मुंह धोने गए थे. जहां,

फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और डूब कर उनकी मृत्यु हो गई. काफी देर बाद जब उनका शव पोखर में नजर आया तो यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई. वहीं परिवार वालों की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोखर से निकालने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *