जल जमाव की समस्या को ले खनुआ नाला व नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन सभी नालों के शेष निर्माण कार्य को मई माह तक करावें पूर्ण : डीएम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर में जलजमाव की व्यवस्था से निराकरण को लेकर सारण जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बैठक की गई. जिसमें खनुआ नाला एवं नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन सभी नालों के शेष निर्माण कार्य को मई माह के अंत तक शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया. बुडको को 24×7 आधार पर नाला निर्माण कार्य कराने के लिए आवश्यक अतिरिक्त संसाधन लगाने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि नगरपालिका चौक से मौना चौक के बीच पुल निर्माण निगम द्वारा प्री-कास्ट ड्रेन का निर्माण किया जायेगा. वहीं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जलनिकासी के लिये पुल निर्माण निगम को पर्याप्त संख्या में पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बुडको एवं नगर निगम द्वारा भी वाटर पम्पिंग के लिए उच्च क्षमता के पंप की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

Add

सम्पूर्ण खनुआ नाला एवं नगर निगम के सभी नालों की पूरी उड़ाही 20 मई तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही नालों की उड़ाही के उपरांत 24 घन्टे में निकाली गई गाद को हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. वहीं सफाई /उड़ाही कराये सभी नालों के कार्य का भौतिक सत्यापन स्वतंत्र रूप से अन्य पदाधिकारियों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया. जल निकासी के सभी आउटलेट / कलवर्ट की पर्याप्त सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. गांधी चौक से गड़खा ढाला की तरफ डबल डेकर के आर्म / रैंप निर्माण में बाधक अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाने का अंचलाधिकारी सदर को निर्देश दिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बुडको के अभियंता, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता नगर निगम, बुडको के अभियंता, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *