मेगा मार्ट भवन में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत ; एक वर्ष पहले ही हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी में रोड स्थित एक मेगा मार्ट भवन में करंट लगने से बिजली मिश्री की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. मृत बिजली मिस्त्री की पहचान शहर के गुदरी मेन रोड मोहल्ला निवासी परशुराम साह का 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार साह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह निजी बिजली मिस्त्री का काम करता था. उसे वहां काम करने के लिए बुलाया गया था. उस भवन में जाकर वह बिजली का कुछ रिपेयरिंग कर रहा था उसी बीच करंट का तेज झटका लगा और वहीं पर गिरकर वह अचेत हो गया. कुछ देर बाद शोर सुनकर वहां लोग जमा हुए और घर वाले भी वहां पहुंचे. जिसके बाद उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया,

Add

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुब्रत कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद घर परिवार में चीख पुकार मच गई. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीते वर्ष अप्रैल महीने में ही उसकी शादी हुई थी. एक वर्ष पूरे ही हुए थे कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है. इस घटना को लेकर परिवार में आक्रोश भी देखने को मिला है. परिवार वालों का कहना है कि उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *