दंत चिकित्सक डॉक्टरी की आड़ में करता था नकली माल की सप्लाई ; फरार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बोली टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ओर समाज में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहीं एक दंत चिकित्सक द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला उजागर हुआ है. बता दें कि सिवान एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डॉ अजय कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी की. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बरामद किए हैं.

Add

इनमें नकली टाटा नमक, ऑल आउट मच्छर भगाने वाली रिफिल और पतंजलि के नकली टूथपेस्ट शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में बरामद सभी सामान पूरी तरह नकली पाए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी डॉक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ अजय ठाकुर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने सभी नकली सामान जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *