बिना हेलमेट के पंप द्वारा पेट्रोल देने व पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई, चलाया जाएगा सघन वाहन जांच अभियान : सारण डीएम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक सारण समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सारण जिला अधिकारी अमन समीर के द्वारा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. निरंतर सघन जांच अभियान शहरी क्षेत्रो के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों में भी चलाया जाए. दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल सहायता करने वाले तथा अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को गुड समेरिटन के रूप में चिन्हित कर जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में सम्मानित करने को कहा गया.

वैसे सड़क जो विद्यालयों के समीप है वहां विद्यालय प्रारंभ होने से पहले तथा बाद में इसके अलावा दुर्घटना की दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर Rumble Strip या 3D Zebra Crossing, साइनेज का निर्माण कराने को निर्देशित किया गया. दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया, ताकि वाहन दुर्घटना के मामलों में संबंधित आश्रितों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके.

सभी पेट्रोल पम्प के मालिकों के साथ बैठक कर बिना हेलमेट पहने मोटरसाईकिल चालकों के वाहन में पेट्रोल नहीं देने की पहल प्रारंभ करने को कहा गया. बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों पर जांच अभियान चला कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने को निर्देशित किया. बैठक में उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *