ताजपुर-एकमा मार्ग पर घोड़परास की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर-एकमा मुख्य सड़क मार्ग पर चंदउपुर गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक मांझी थाना क्षेत्र के चेफुल पंचायत अंतर्गत इमादपुर बिंटोलिया निवासी दुखहरण प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित अपनी भतीजी का इलाज कराने के लिए बाइक से एकमा जा रहा था. इसी दौरान चंदउपुर गांव के समीप अचानक एक घोड़परास सड़क पर आ गया और बाइक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक कुछ दूर जा गिरा और घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई.

हालांकि घटना के बाद नजर पड़ते हीं आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को तुरंत उठाकर एकमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां बिराजो देवी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि अमित चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. घटना के बाद परिजन शव को गांव चले गए. जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह समेत कई लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *