विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में पिता-पुत्री समेत तीन लोग जख्मी ; गंभीर स्थिति में एक रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत रतनपुरा मोहल्ला में बीती रात्रि आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में पिता-पुत्री समेत तीन लोग जख्मी हो गये, जिन्हें आननफानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. जबकि पिता-पुत्री का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. चाकूबाजी में जख्मी तीनों लोग शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत रतनपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश साह का 30 वर्षीय पुत्र संजय साह, रामनगन साह का 32 वर्षी पुत्र गुड्डू साह एवं 13 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी बताये गये है. बताया जा रहा है कि संजय के सीने पर चाकू से वार किया गया था.

जिसके कारण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जबकि अन्य दो का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. हालांकि इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर मारपीट शुरू हुई और फिर चाकू बाजी शुरू हो गई. उस दौरान संजय के सीने पर चाकू से वार कर दिया गया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से और जख्मी हो गया था. इस चाकूबाजी में कुल तीन लोग जख्मी हुए थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *