रघुनाथपुर के विधायक व शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के दो घरों पर छापेमारी ; डीआईजी कर रहे निगरानी

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK – सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र और रघुनाथपुर के वर्तमान विधायक ओसामा शहाब के सिवान और प्रतापपुर स्थित आवास पर पुलिस की बड़ी छापेमारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में हुए जमीन विवाद और फायरिंग की घटनाओं को लेकर की जा रही है. बताया जा रहा है कि सिवान के महादेवा इलाके में डॉक्टर सुधा सिंह के जमीन विवाद मामले में फायरिंग हुई थी, वहीं चंदन सिंह मामले में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी. इन दोनों मामलों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मौके पर सिवान के पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सारण प्रमंडल के डीआईजी निलेश कुमार खुद पहुंच चुके हैं और छापेमारी की निगरानी कर रहे हैं.

Add
डीआईजी निलेश कुमार ने कहा है कि छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी भू-माफिया या दबंग को बख्शा नहीं जाएगा. अगर कोई जबरन कब्जा या दबंगई करता पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. यह पूरा मामला महादेवा थाने में दर्ज डॉक्टर सुधा सिंह के जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है और इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *