आपसी रंजिश में हुई फायरिंग ; एक युवक जख्मी

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया. युवक जाहिर खान बताया जा रहा है. वहीं गोली लगने के बाद आसपास में अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर करीब 20 से 25 लोगों ने हमला किया. उस दौरान चली गोली से जहीर खान जख्मी हो गया. घटना थावे थाने के नारायणपुर हाई स्कूल के समीप की बताई जा रही है.

वहीं सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं घटना स्थल से पिस्तौल का एक खोखा भी बरामद किया गया है. जख्मी युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस घटना के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *