अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की हुई मौत ; परिवार में मातम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत्यु युवक जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत रहीमपुर गांव निवासी मुख्तार राय का 33 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार राय बताया गया है. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं मकेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बाइक से किसी कार्य को लेकर जा रहा था, तभी मकेर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रही किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. बता दें कि सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है. प्रतिदिन दुर्घटना में दो से चार मौतें हो रही है. दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यातायात नियमों का उल्लंघन कर तेज गति से वाहन चलाना है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *