अवैध खनन एवं मद्य निषेध को लेकर डीएम व एसएसपी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन एवं मद्य निषेध को लेकर समाहरणालय सभागार में एक बैठक की गई. उनके द्वारा बताया गया है वीर कुंवर सिंह सेतु के दक्षिणी छोर पर आरा-सारण बॉर्डर पर माइनिंग चेकपोस्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. इसे अविलंब क्रियाशील किया जाएगा. वर्त्तमान अप्रैल माह में अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर 12 प्राथमिकी दर्ज कर करीब 3 लाख रुपये अर्थ दंड की वसूली की गई है. अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी संबंधित थाना प्रभारी को दिया गया है.

Add

बताया गया कि वर्त्तमान में जिला के 49 बालू घाट अबन्दोबस्त, अधिक से अधिक घाटों की बंदोबस्ती के लिये आम सूचना का प्रकाशन कराकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं मद्य निषेध के तहत इस वर्ष पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 46130 छापामारी, 2462 अभियोग दर्ज, 3688 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 162391 लीटर देसी शराब एवं 51840 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से अवैध शराब के कारोबारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है.

बैठक में वाहन जब्ती के 30 दिनों के भीतर वाहन राजसात करते हुए थाना प्रभारी को प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है. वहीं थाना प्रभारी को जब्त शराब के विनष्टीकरण के लिये ससमय प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सिविल सर्जन, सहायक आयुक्त मद्य निषेध, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी सहित शहर के विभिन्न थाना प्रभारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी जुड़े थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *