स्कॉर्पियो व डंपर की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत ; चार की स्थिति नाजुक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत सैदपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित डंपर व स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कार्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. दो मौतें, जहां घटनास्थल पर हुई है. वहीं रेफर किए जाने के दौरान पटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि चार लोगों का उपचार चल रहा है. मृतकों में जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौआ बसंत गांव निवासी स्व राजेश्वर मांझी का 17 वर्षीय पुत्र बृजमोहन मांझी, किशुनदेव राम की 48 वर्षीय पत्नी लाल झाड़ी देवी एवं स्वर्गीय जनक राम का 60 वर्षीय पुत्र शंकर राम शामिल है.

Add

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वे सभी लोग स्कॉर्पियो से कहीं समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे.  उसी बीच दिघवारा थाना अंतर्गत सैदपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही डंपर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौत मौके पर हो गई. जबकि पांच लोगों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया. वहीं पटना में उपचार के दौरान शंकर राम की मौत हुई है. इस घटना में घायल चार लोगों का उपचार फिलहाल जारी है.

इस घटना की सूचना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वही दिघवारा थाना पुलिस ने बृजमोहन मांझी एवं लाल झाड़ी देवी के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जबकि शंकर राम का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया है. दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया है. इस मामले में दिघवारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि डंपर एवं स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग इलाजरत हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *