फिर एक शिक्षिका की संदिग्ध मौत, गले पर जख्म के निशान ; पिता ने कहा दहेज के लिए की गई हत्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाढ़ीबाड़ी गांव में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे उसके मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी और पति भी सरकारी शिक्षक है. वह शिक्षिका अपने घर के कमरे में मृत पाई गईं.

मृत शिक्षिका स्थानीय थाना क्षेत्र के दाढ़ीबाड़ी गांव निवासी शिक्षक हरिराम पांडे की 35 वर्षीय पत्नी संवेदना कुमारी बताई गई है. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जहां एक ओर परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है. इधर, मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया हैं.

मृतका के भाई पटना निवासी अनीश कुमार ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र कर रही हैं और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *