शराब तस्करी के नये तरीके का खुलासा ; पिकअप वैन में छोटे-छोटे चैंबर बनाकर की जा रही थी शराब की तस्करी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने शराब तस्करी के एक नए तरीके का भंडाफोड़ किया है. उस दौरान दो पिकअप चालकों को गिरफ्तार भी किया गया है. दोनों पिकअप वैन के बॉडी में छोटे-छोटे लंबे चैंबर बनाकर शराब की बोतल छुपाई गई थी. छापेमारी के दौरान दोनों पिकअप के छोटे-छोटे चैंबर से 960 पीस अंग्रेजी शराब की छोटी बोतल बरामद की गई है. गिरफ्तार दोनों तस्कर सफीक एवं ग्यासुद्दीन सलमानी बताये गये है जो कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं. बता दें कि जिले में अवैध शराब के कारोबार परिवहन भंडारण /

Add

तस्करी के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग सारण द्वारा चलाये जा रहे अभियान में मद्यनिषेध थाना सोनपुर द्वारा आज जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिववचन चौक पर दो पिकअप वाहन (BR01GQ6778 तथा BR01GQ7726) को अवैध शराब के परिवहन में जब्त कर कुल-172.80 ली० (960 पीस) अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई. शराब की तस्करी हेतु गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में दोनों आरोपियों द्वारा पिकअप वाहन के डाला में पतले-पतले 10-10 sliding गुप्त चेंबर बनाया गया था ताकि तस्करी का पता नहीं चल सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *